Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: गौ सेवक साधराम यादव की हत्या के पीछे आंतकी कनेक्शन, मुख्य...

Breaking: गौ सेवक साधराम यादव की हत्या के पीछे आंतकी कनेक्शन, मुख्य आरोपी अयाज खान के खिलाफ UAPA का मामला

262

कवर्धा। cg breaking: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बीते महीने गौ सेवक साधराम यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 6 आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी अयाज खान पर आंतकवादी संलिप्तता मे शामिल होने का खुलासा करते हुए उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 20 जनवरी की देर रात आरोपियों ने साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि, मुख्य आरोपी अयाज खान की जब सघन जांच की गई तो उसके मोबाइल, लैपटॉप और ट्रेवल हिस्ट्री से हमें पता चला कि, वह लगातार कश्मीर जाता-आता रहता था। उसका उठना-बैठना ऐसे लोगों के साथ था जो आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि, 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन था।

ऐसे में इनका उद्देश्य हिंदू समुदाय को आतंकित करना था। साथ ही इनके हत्या करने का तरीका ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों से मिलता जुलता है। ये सभी लोग रेडिकल थे और इनका उदेश्य भय कायम करना था। अब इन सभी आरोपियों खिलाफ आतंकवादी मामले में संलिप्तता के चलते एक और मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है।