Tuesday, March 31, 2026
Home दुर्घटना Buried Under Debris : जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबी बुजुर्ग...

Buried Under Debris : जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबी बुजुर्ग महिला, तीन घंटे मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

314

मुंगेली। Buried Under Debris : लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत लीलापुर में जर्जर मकान के गिरने से महिला के दबने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर चिल्फी और डिंडौरी पुलिस पहुंची साथ ही लोरमी तहसीलदार भी मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू शुरू किया गया।

बता दें कि करीब घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।