Monday, September 14, 2026
Home कोरबा कोरबा: CEO पोड़ी और कोरबा के प्रभार में फेरबदल.. कलेक्टर ने जारी...

कोरबा: CEO पोड़ी और कोरबा के प्रभार में फेरबदल.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पढ़े किसे कहां मिला प्रभार…

1007

लकोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा और कोरबा जनपद सीईओ के प्रभार में कलेक्टर ने फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक़ कटघोरा के विकास अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर को पोड़ी उपरोड़ा का प्रभारी सीईओ बनाया गया है। इसी तरह कोरबा सीईओ विकास चौधरी को हटाकर उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे को प्रभारी जनपद सीईओ कोरबा बनाया गया है।

बता दें कि कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनपद पंचायत कोरबा और पोड़ी के सीईओ विकास चौधरी को हटाकर उनके स्थान पर विकास अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर को सीईओ बनाया है। बताते चले कि जनपद पंचायत के अंतर्गत संचालित जनहितकारी कार्यो के क्रियान्वयन को लेकर हो रही समस्यायों के कारण दो जनपदों के सीईओ को बदलकर नए प्रभारी सीईओ की पोस्टिंग की गई है।

जारी आदेश के अनुसार कटघोरा के विकास अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर को पोड़ी उपरोड़ा का प्रभारी सीईओ बनाया गया है। इसी तरह कोरबा सीईओ विकास चौधरी को हटाकर उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे को प्रभारी जनपद सीईओ कोरबा बनाया गया है।