Thursday, March 28, 2024
HomeदेशCG: माता-पिता के आंखों के सामने इस बात पर लड़के को...

CG: माता-पिता के आंखों के सामने इस बात पर लड़के को मार दी गोली, मौके पर ही मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान लड़के के माता-पिता और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंटों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (Shot Dead in Bilaspur) अपनी पत्नी सरोजनी, बेटे अनिश अजय और बेटी नेहा अजय के साथ रहता है। घर में ही उसकी किराना दुकान है। रविवार रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद रुपए देने की जगह दोनों आरोपी रौब दिखाने लगे और झगड़ा शुरू हो गया।
शोर-गुल सुनकर अजय, उसकी पत्नी और बेटी बाहर की दौड़े। अजय ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। यह देख सरोजनी और नेहा भी बचाव करने लगे। आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। हालांकि इसके बाद भी चारों लोग आरोपियों से भिड़ने में लगे रहे। तभी एक आरोपी ने पिस्टर निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली अनिश के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे।

अनिश को किया मृत घोषित
इसके बाद लोग और पड़ोसी सभी घायलों (Shot Dead in Bilaspur) को लेकर मस्तूरी अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अनिश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि रात करीब 9 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना दी गई थी। जब तक पुलिस आई, घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments