Sunday, November 1, 2026
Home Breaking CG Accident Breaking: युवक की दर्दनाक मौत

CG Accident Breaking: युवक की दर्दनाक मौत

315
Oplus_131072

गरियाबंद– छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ समय से हादक हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

पिछले कुछ समय से हिट एंड रन के मामले में भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले से भी एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक को तेज रफ़्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि, युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, धमतरी में रहने वाला युवक सड़क किनारे खड़े होकर बस में इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।