Saturday, March 14, 2026
Home Breaking CG Accident News : पलटी यात्री बस, 15 घायल…

CG Accident News : पलटी यात्री बस, 15 घायल…

143

बालोद- जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई है। डौंडीलोहारा नगर में लोहे की रेलिंग से टकराते हुए बस 5 फ़ीट नीचे पलट गई। इस हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। कंडक्टर को भी गंभीर चोट आई है।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, चालक फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है। हादसे के वक्त मुस्कान कंपनी की है बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत की घटना। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँच गई है। हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। हादसे के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया है।