Monday, October 26, 2026
Home Breaking CG BREAKING : युवक ने फांसी लगाकर दी जान…

CG BREAKING : युवक ने फांसी लगाकर दी जान…

264

The Duniyadari: बेमेतरा– टेमरी में अज्ञात युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेमरी में महामाया मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने गुलमोहर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया।

बताया गया कि 30 जनवरी की सुबह लोगों ने पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकते देखा। मृतक का दाढ़ी मूंछ, सिर का बाल पका हुआ, चाकलेटी रंग का डिब्बेदार फूलशर्ट व काले रंग का फुलपैन्ट पहना हुआ था।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं अज्ञात होने की वजह से उसकी पहचान के लिए जिले के थानों में सूचना भेज दी गई है।