Sunday, October 25, 2026
Home Breaking CG BREAKING: अबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर

CG BREAKING: अबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर

218

The Duniyadari: नारायणपुर- डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ ने अबूझमाड़ में बड़ा ऑपरेशन चलाया है, बीते रात से डीआरजी STF संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो महिला माओवादी के शव बरामद किए गए है।

बता दें कि फ़ोर्स को नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की होने की आसूचना मिली थी। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था।

बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल फोर्स मौके पर मौजूद है।