Monday, October 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Breaking : एकलव्य विद्यालय में 57 बच्चे अचानक हुए बीमार, मौके...

CG Breaking : एकलव्य विद्यालय में 57 बच्चे अचानक हुए बीमार, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

306

बलरामपुर। जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एकलव्य स्कूल के 57 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक इस बीमारी की वजह जान नहीं पाई है। घटना के बाद अभी बच्चों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद बड़ा हड़कंप मच गया है, जिसके बाद वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटराही में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरिक्षण करने SDM पहुंच गए हैं। यहां 240 छात्र-छात्राएं रहती हैं जिसके बाद बाकी सभी बच्चों का टेस्ट कराया जा रहा है।