Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त…

CG BREAKING : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त…

272

The Duniyadari: धमतरी- धमतरी निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी ने बताया कि महापौर के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया था, समीक्षा के बाद 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन स्वीकृत हुए है।

एक अभ्यर्थी विजय गोलछा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र भरा था जिनका नामांकन अब तक विचाराधीन था। बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, धमतरी निगम में महापौर पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, पार्षद पद के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। निगम के कुल 40 वार्डों में कड़ी टक्कर है।