Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking CG BREAKING : नक्सली दंपति समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

CG BREAKING : नक्सली दंपति समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

283

The Duniyadari: सुकमा- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली संगठनों को एक और बड़ा झटका लगा है। सुकमा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली दंपति समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल 52 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित 02 पुरूष एवं 04 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला पर 02 लाख 02 महिला नक्सली पर 01-01 लाख कुल 52 लाख रुपए का इनामी घोषित है।

सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन के सक्रिय सदस्य थे। इन्होंने नक्सली विचारधारा से प्रभावित होकर कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था।