Friday, October 23, 2026
Home Breaking CG BREAKING: कांग्रेस नेता विवेक चतुर्वेदी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस...

CG BREAKING: कांग्रेस नेता विवेक चतुर्वेदी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी…

249

The Duniyadari: रायपुर- कांग्रेस नेता विवेक चतुर्वेदी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल नगर पंचायत, खोंगापानी के अध्यक्ष एवं निर्वाचित पार्षद / पूर्व पार्षद प्रत्याशियों द्वारा आपके पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा सोशल मीडिया में नगर पंचायत अध्यक्ष पर अर्नगल टिप्पणी करने संबंधी लिखित शिकायत प्रेषित किया है।

जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जांच समिति का गठन कर एक-एक पदाधिकारियों का बयान दर्ज कराया है। दर्ज बयान अनुसार आपके उपर लगे आरोप से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुयी है, जो पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

उक्त प्रकरण को प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए आपको कारण बताओ नोटिस जारी कर पक्ष रखे जाने का अवसर प्रदान किया हैं। जारी कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें, अन्यथा एकपक्षीय अनुशानात्मक कार्यवाही की जावेगी।