Thursday, October 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING : जच्चे और बच्चे दोनों की मौत

CG BREAKING : जच्चे और बच्चे दोनों की मौत

283

The Duniyadari: सरगुजा- मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जच्चे और बच्चे दोनों की मौत का मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, जशपुर की युवती को डिलीवरी के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जच्चे-बच्चे की मौत हो गई.

इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज अधीक्षक आरसी आर्य ने कहा, जशपुर से 19 वर्षीय अविवाहित युवती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी. डॉक्टर ने जांच के दौरान फाउल स्पेलिंग डिस्चार्ज होने पर तत्काल सपोर्टिव ट्रीटमेंट देने के बाद ऑपरेशन किया गया.

ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत पहले से हो चुकी थी. वहीं मरीज की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. मरीज को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका.