Wednesday, October 21, 2026
Home Breaking CG BREAKING: ड्यूटी में जा रहे रेलवे कर्मचारी के साथ मारपीट

CG BREAKING: ड्यूटी में जा रहे रेलवे कर्मचारी के साथ मारपीट

206

The Duniyadari: बिलासपुर- शहर में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी से आम नागरिक परेशान हैं. आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला बुधवार सुबह सामने आया, जब रेलवे में कार्यरत ट्रैकमेंटेनर देव प्रकाश साहू और उनके साथी कर्मचारी पुष्पेंद्र ठाकुर से ऑटो चालक फरदीन उर्फ छोटू ने मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे थे. रेलवे स्टेशन चौक साईं मंदिर के पास ऑटो चालक ने बिना इंडिकेटर दिखाए गाड़ी मोड़ दी, जिससे उनकी बाइक ऑटो से हल्के से टकरा गई. इस पर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की.

घटना रेलवे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन बिलासपुर जोन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कौशिक ने अधिकारियों के साथ तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो एसोसिएशन एसपी से मिलकर शिकायत करेगा. गौरतलब है कि शहर में ऑटो चालकों की दबंगई के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं.