Saturday, October 24, 2026
Home Breaking CG BREAKING : दो बाइक की भिड़ंत में प्रधान आरक्षक की मौत

CG BREAKING : दो बाइक की भिड़ंत में प्रधान आरक्षक की मौत

234

The Duniyadari: राजनांदगांव- मानपुर इलाके में दो बाइक की भिड़ंत में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना मंगलवार दोपहर की है।मानपुर पुलिस ने बताया कि प्रधान आरक्षक रमेश कुमार नेताम (54 वर्ष) पानाबरस कैंप में पदस्थ थे।

मंगलवार दोपहर वह ड्यूटी जाने के लिए मानपुर मुख्यालय से निकले थे। ग्राम कवासफड़की के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में रमेश नेताम को गंभीर चोटें आई थी, जिसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर दूसरी बाइक के दो युवकों को सामान्य चोटें आई हैं। प्रधान आरक्षक रमेश मूलत: बरबसपुर गांव का था।