Thursday, September 17, 2026
Home Breaking CG BREAKING: बेटे ने वृद्ध महिला की कर दी बेरहमी से हत्या,...

CG BREAKING: बेटे ने वृद्ध महिला की कर दी बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी…

244

The Duniyadari: सरगुजा- सरगुजा जिले में युवक ने अपने बड़े भाई के दोस्त को मां के कमरे में सोता देख उसकी डंडों से पिटाई कर दी। युवक को बचाने आई वृद्धा भी लाठी के वार से घायल हो गई। जिसकी रविवार सुबह मौत हो गई। दरिमा पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोड़ी निवासी वृद्धा मानकुंवर मरावी (62) की रविवार सुबह घर में मौत हो गई।

इसकी सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि मानकुंवर से गुरुवार की रात छोटे बेटे छोटू मराबी (20) ने मारपीट की थी। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, 10 अप्रैल की रात छोटू मराबी शादी पार्टी से वापस घर पहुंचा तो उसकी मां मानकुंवर अपने कमरे में सो रही थी।

उसका बड़ा भाई शराब पीकर बरामदे में सो रहा था। बड़े भाई का दोस्त भी उसके साथ शराब पीकर बरामदे में सोया था। छोटू मराबी अपने कमरे में जाकर सो गया। देर रात छोटू मराबी बाथरूम जाने के लिए उठा। उसने देखा कि भाई का दोस्त उसके मां के कमरे में सो रहा है। गुस्से में आकर उसने भाई के दोस्त के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच मानकुंवर ने अपने बेटे को मारपीट से रोकना चाहा। इस दौरान मानकुंवर को भी तीन से चार डंडे पड़ गए। डंडे के वार से उसे अंदरूनी चोटें आईं। मारपीट में घायल मानकुंवर का परिजनों ने कोई इलाज नहीं कराया। वह घर में ही पड़ी रही।

रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। आशंका है कि अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दरिमा थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने छोटू मरावी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।