Monday, October 26, 2026
Home Breaking CG BREAKING: 8 श्रमिकों की मौत, CM साय ने जताया दुःख

CG BREAKING: 8 श्रमिकों की मौत, CM साय ने जताया दुःख

248

The Duniyadari: रायपुर– सीएम साय ने 8 श्रमिकों की मौत पर दुःख जताया है, सीएम ने X पोस्ट में लिखा, महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में रविवार को दोपहर 3:45 बजे आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।