Thursday, October 22, 2026
Home Breaking CG BREAKING: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, जानिए क्या है पूरा मामला...

CG BREAKING: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, जानिए क्या है पूरा मामला ?

287
Oplus_131072

दंतेवाड़ा– छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस नेता और गीदम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम हपका पर हमला हुआ है। उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई है।

आरोप है कि जगदलपुर से पहुंचे कुछ लोगों ने उन पर हमला किया है। अब आदिवासी समाज के लोग सड़क पर उतर आया है। समर्थकों ने NH-63 पर चक्काजाम कर दिया है।

सर्व आदिवासी समाज ने दंतेवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मनीराम हपका के साथ रविवार की शाम 5.00 बजे के आस-पास कृष्णा शेट्टी ने मारपीट की। आरोपी शासकीय आवास में चाकू लेकर घुसा और धक्का मुक्की करते हुए जाति सूचक गाली दी। इसके बाद सुबह घर आकर तोड़फोड़ भी की।