Thursday, November 5, 2026
Home Breaking CG BREAKING: फायर ऑफिसर की सडक़ हादसे में मौत

CG BREAKING: फायर ऑफिसर की सडक़ हादसे में मौत

308

बलौदाबाजार– सीमेंट संयंत्र में काम करने वाले फायर ऑफिसर की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वे भुवनेश्वर ओडिशा के रहने वाले थे। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ा के पास अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अल्ट्रा टेक सीमेंट संयंत्र में काम करने वाले फायर ऑफिसर विश्व रंजन महाराणा के रूप में हुई। मृतक रायपुर से अपनी मोटर सायकल से बलौदा बाजार की ओर जा रहे थी। पलारी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल जाकर उनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया है।

हादसे की सूचना के बाद संयंत्र के अधिकारी भी थाना पलारी पहुंचे। वे भुवनेश्वर ओडिशा के रहने वाले थे, उनके परिजन के आने के बाद ही आगे पंचनामा इत्यादि की करवाई की जाएगी।