Sunday, April 19, 2026
Home Breaking ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षिका ने दरवाजा बंद करके किया आत्मदाह…

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षिका ने दरवाजा बंद करके किया आत्मदाह…

256
Oplus_131072

झारखंड- बोकारो जिले में जब NHAI की टीम स्कूल से अतिक्रमण हटाने पहुंची तो प्रशासन के सामने एक बुजुर्ग शिक्षिका ने दरवाजा बंद करके आत्मदाह कर लिया. जानकारी के मुताबिक, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे रांची बोकारो सड़क निर्माण कार्य को लेकर टीम अतिक्रमण हटाने गई थी.

प्रशासन के सामने बुजुर्ग महिला ने दरवाजा बंद कर खुद को आग के हवाले कर लिया. पुलिस ने मौके पर मौजूद और लोगों की मदद से किसी तरह से उसे दरवाजा तोड़ बाहर निकाला. इसके बाद बिना अतिक्रमण खाली कराए टीम वापस लौट गई.

यह मामला जिले पेटरवार थाना क्षेत्र के दारीद पंचायत का है. यहां आनंद मार्ग के द्वारा एक स्कूल संचालित किया जा रहा है संस्थान से जुड़ी साध्वी स्कूल की देखरेख करती थीं. भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए रांची बोकारो फोरलेन सड़क निर्माण के लिए उस जमीन को चिन्हित किया गया है.

भू अर्जन विभाग के द्वारा उक्त जमीन के लिए 4 करोड़ रूपए की मुआवजा राशि भी आवंटित की गई है, लेकिन संस्था और जमीन कब्जेदार के बीच हो रहे विवाद के कारण अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिल सकी और सड़क निर्माण भी अधर में लटका हुआ है.

NHAI की टीम आज स्थानीय प्रशासन को लेकर संबंधित कब्जेदार को समझाने गई थी, उसी दौरान एक महिला ने घर के अंदर खुद को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों के होश उड़ गए.

कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. 90 प्रतिशत जल चुकी महिला को आनन फानन में पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद बेरमो एसडीएम अशोक कुमार और थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.