Thursday, October 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING : पुलिस मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

CG BREAKING : पुलिस मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

249

The Duniyadari:मुलुगु-  तेलंगाना के मुलुगु जिले के इटुरनगरम वन क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रमुख नेताओं सहित सात माओवादी मारे गए।

पुलिस के अनुसार, माओवादी विरोधी दस्ते के साथ समन्वय में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स ने जंगल में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों से मुठभेड़ होने पर माओवादियों ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इसके बाद हुई गोलीबारी में सात माओवादी मारे गये। मृतकों की पहचान कुरसम मंगू उर्फ भद्रू उर्फ पपन्ना (35), एगोलापु मल्लैया उर्फ मधु (43), मुसाकी देवल उर्फ करुणाकर (22), जय सिंह (25), किशोर (22), कामेश (23) के रूप में हुयी। पुलिस ने घटनास्थल से दो एके-47 राइफल सहित आग्नेयास्त्र भी जब्त किये।