Thursday, October 29, 2026
Home Breaking नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला घोंटकर...

नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या..

253

The Duniyadari:बीजापुर-  एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है, जिसमें पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डालेर निवासी कुम्मेश कुंजाम की देर रात माओवादियों ने गला घोंट कर हत्या कर दी.

उसके बाद शव को चिहका – टिंडोडी मार्ग पर फेंक दिए. घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है.