Thursday, October 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING: पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली...

CG BREAKING: पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…

284

महासमुंद– छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक पुलिसकर्मी की अचेत अवस्था में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

महासमुंद के तुमगांव थाना में पदस्थ कांस्टेबल रोहित चंद्राकर की आज सुबह मौत हो गई. कांस्टेबल रोहित हर रोज की तरह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, उन्हें खरोरा सरारडीह मोड़ पर अचेत अवस्था में पाया गया.

यह घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच की है. मृतक कांस्टेबल के चेहरे और माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं. प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा.

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रोहित चंद्राकर 47 वर्ष के थे और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है. वे खरोरा के निवासी थे और पिछले 14 वर्षों से पुलिस सेवा में कार्यरत थे.