Tuesday, October 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG GOVT JOBS : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू.. 15 फरवरी की स्थिति...

CG GOVT JOBS : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू.. 15 फरवरी की स्थिति में खाली पदों के आधार पर होगी भर्तियां….

580

CG GOVT JOBS : रायपुर । शिक्षकों के प्रमोशन और सीधी भर्ती की प्रक्रिया पर विभाग एक्शन में हैं। विधानसभा में ऐलान के बाद विभाग की तरफ से एक तरफ जहां सीधी भर्ती की तैयारी है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रमोशन को लेकर भी विभाग ने दावा आपत्ति मांगी है। इधर डीपीआई की तरफ से जारी निर्देश के बाद सभी जिलों व संभाग से शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी राज्य सरकार को भेजी जा रही है। विधानसभा के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस बात का ऐलान किया था कि प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।

अब उस ऐलान के मुताबिक 15 फरवरी 2024 की स्थिति में प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी मांगी गयी है। इस संदर्भ में डीपीआई की तरफ से सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को 16 फरवरी को ही पत्र भेजा गया था। कल यानि 22 फरवरी तक सभी जिलों व संभाग से सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के खाली पदों की जानकारी मांगी गयी है।

जिलों से रिक्त पदों की सूचना आने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। पत्र में स्पष्ट लिखा गया था कि सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की जानकारी 22 फरवरी को लोक शिक्षण संचालनालय में दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत किया जाये।