Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लापरवाही: दिनभर भूखे पेट खेलती रही बच्चियां,...

CG News: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लापरवाही: दिनभर भूखे पेट खेलती रही बच्चियां, तबियत बिगड़ी अस्पताल पहुंचीं

343

बलौदाबाजार। CG News: प्रदेश में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रव्रार को पलारी ब्लाक के ग्राम छेरकापुर में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होने पहुंचे खिलाड़ियों को दिन भर खाना नहीं मिलने से कई बालिका खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG News: जिन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी उनका कहना है कि  दिनभर में उन्हें केवल एक बार पोहा खिलाया गया है। इस आयोजन की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई थी। मगर आयोजन स्थल पर खिलाडि़यों के लिये खाना-पानी की व्यवस्था नहीं थी।

CG News: अब सरपंच, सचिव और जनपद सीईओ की लपरवाही सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लापरवाही की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है।