Wednesday, April 15, 2026
Home क्राइम CG News: मतदान के बीच 4 भाजपा नेताओं को दी मौत की...

CG News: मतदान के बीच 4 भाजपा नेताओं को दी मौत की सजा की धमकी, नक्सली पर्चा जारी कर ​सुनाया फरमान

210

जगदलपुर/नारायणपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के पहले चरण की बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों ने मंत्री केदार कश्यप के करीबी भाजपा के चार स्थानीय नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर मौत की सजा देने का फरमान जारी किया है। जिन नेताओं को धमकी दी गई है उनमें बीजेपी नेता जयप्रकाश शर्मा, संजय तिवारी, गुलाब बघेल और शांतनु दुग्गा शामिल हैं।

 

 

CG News: बता दें कि, शुक्रवार 17 अप्रैल बस्तर में पहले चरण का मतदान हो रहा है। संवेदनशील इलाका होने के कारण यहां पर 60 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि, नक्सली कुछ दिन पहले से ही चुनाव बहिष्कार के साथ ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं को मार भगाने की बात कह रहे हैं। वहीं उन्होंने खोड़गांव और तेलसी के पास बैनर लगाकर बड़गांव और अंजरेल माइंस के काम को लेकर फिर एक बार धमकी दी है।