Saturday, August 22, 2026
Home Breaking CG NEWS: डिप्टी CM अरुण साव आज अमेरिका के लिए होंगे रवाना

CG NEWS: डिप्टी CM अरुण साव आज अमेरिका के लिए होंगे रवाना

186

रायपुर– प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज से अमेरिका प्रवास पर होंगे। यूएसए का उनका वीजा जारी हो चुका हैं। डिप्टी सीएम एक हफ्ते की यात्रा के लिए आज यानि 9 सितम्बर को रवाना होंगे। इस दौरान अरूण साव अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा करेंगे। डिप्टी सीएम साव यहां एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में शामिल होंगे। इस दौरान वे सड़क निर्माण की नवीनतम तकनीक की भी जानकारी लेंगे।

गौरतलब है कि डिप्टी सीएम साव और उनके विभागीय सचिव पहले 26 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे, अधिकारियों को उम्मीद थी कि उप मुख्यमंत्री के साथ उनके सचिव को अमेरिका वीजा जारी कर देगा।

लेकिन 4 दिन की कोशिश के बाद भी वे लोग खाली हाथ रहे। इसके बाद उन्हें वापस छत्तीसगढ़ लौटना पड़ा था। हालांकि अब अमेरिकी एम्बेसी द्वारा वीजा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।