Thursday, September 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: दो दर्जन निगम- मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म, देर...

CG News: दो दर्जन निगम- मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म, देर रात कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में होगा फैसला आगे का फैसला

491

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के कई निगम-मंडल पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो गया है। इन पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाने, अथवा नई नियुक्ति पर फैसला आज रात पार्टी की समन्वय समिति की बैठक में लिया जा सकता है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में निगम- मंडल के पदाधिकारियों की हलचल बढ़ गई है।

बताया गया कि समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी सुश्री सैलजा के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे। सीएम भूपेश बघेल के अलावा डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासनमंत्री डॉ. शिव डहरिया, कवासी लखमा, और जयसिंह अग्रवाल समिति के सदस्य के रूप में बैठक में रहेंगे ।

जिन दो दर्जन से अधिक निगम मंडलों के पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो गया है उनमें हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन कुलदीप जुनेजा, कृषक कल्याण परिषद के चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा, श्रम निर्माण बोर्ड के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल सहित अन्य शामिल हैं। इनका कार्यकाल बढ़ाने अथवा नई नियुक्ति को लेकर फैसला हो सकता है। अभी तक सिर्फ महिला आयोग की चेयरमैन किरणमयी नायक का कार्यकाल ही बढ़ाया गया है।