Sunday, November 8, 2026
Home Breaking CG NEWS: राज्य सरकार ने ईई के खिलाफ लिया एक्शन, सस्पेंड

CG NEWS: राज्य सरकार ने ईई के खिलाफ लिया एक्शन, सस्पेंड

308
Oplus_131072

जशपुर–  जल संसाधन विभाग के ईई विजय जामनिक को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में ईई विजय जामनिक पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश अवधि का स्वयं का वेतन निकालने और विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप है।

अपनी सैलेरी निकालने और केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि कर दी है। साथ ही कार्रवाई की अनुशंसा कमेटी ने शासन से की थी। कमेटी की रिपोर्ट और अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने ईई को सस्पेंशन आर्डर थमा दिया है। विजय जामनिक का विभागीय कामकाज के दौरान विवादों से नाता रहा है।