Sunday, April 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: सिर्फ ऑनर्स डिग्री वाले ही कर सकेंगे पीएचडी, उच्च शिक्षा...

CG News: सिर्फ ऑनर्स डिग्री वाले ही कर सकेंगे पीएचडी, उच्च शिक्षा में नए सत्र से कई बदलाव

302

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में जुलाई से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नए सेशन में कई तरह के बदलाव की तैयारी है। अब ऑनर्स का कोर्स करने वाला ही अब पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर सकेगा। ऑनर्स भी छात्र को 75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करनी होगी। रिसर्च मैथडोलॉजी का अध्ययन भी ऑनर्स में होगा।

पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान

नए सिलेबस को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ा गया है। अब किसी भी तरह की पढ़ाई करने वाले को कंप्यूटर कोर्स पढ़ना जरूरी होगा। यह सरकारी, निजी और ऑटोनॉमस कालेजों पर लागू होगा। ऑटोनॉमस कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई होगी।

इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. एचपी खैरवा ने सभी विश्वविद्यालयों को कुलसचिवों के नाम आदेश भी जारी कर दिया है। इसमें केंद्रीय अध्ययन मंडल द्वारा बनाए गए सिलेबस को सभी महाविद्यालयों में लागू करने को कहा गया है।