Friday, October 30, 2026
Home Breaking CG NEWS : प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर CM...

CG NEWS : प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर CM साय ने किया नमन

295

The Duniyadari:रायपुर- प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर सीएम साय ने नमन किया है। X पर सीएम ने लिखा, नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी जी की शहादत को नमन करता हूं।

शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हर देशभक्त का त्याग और बलिदान, हमें देश की रक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपकी वीरता और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।