Tuesday, October 20, 2026
Home राजनीति CG Politics: सीएम भूपेश के गढ़ पाटन में आज गरजेंगे राजनाथ सिंह,...

CG Politics: सीएम भूपेश के गढ़ पाटन में आज गरजेंगे राजनाथ सिंह, सीतपुर, भरतपुर सोनहत और बैकुंठपुर में चुनावी सभा

331

रायपुर। CG Politics: भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोरिया और दुर्ग संभाग में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री कोरिया जिले के सलगवां कलां में दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पक्ष में प्रचार करेंगे।

 

 

CG Politics: बता दें कि भरतपुर–सोनहत विधानसभा से सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। सरगुजा के बाद राजनाथ सिंह पाटन में सभा करेंगे। 12.20 से 1 बजे तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में वे सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

CG Politics: वे दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में जनसभा के बाद 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।