Thursday, October 29, 2026
Home Uncategorized मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिवार को चार चार लाख...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिवार को चार चार लाख रुपये देने का किया ऐलान

284

The duniyadari रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं गिरने से चार लोगों की मौत पर शोक जताया है और 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एंकाउट एक्स पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

मरने वालों में जहरू पटेल, सपीना पटेल, मनबोध पटेल और शिवचरण पटेल शामिल हैं. घटना की सूचना पर कोरबा कलेक्टर, एसपी और कटघोरा विधायक भी मौके पर पहुंचे।