Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : CISF के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…परिवार और...

KORBA BREAKING : CISF के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर

273

The Duniyadari:कोरबा-  गेवरा में कार्यरत सीआईएसएफ के जवान एन. के. धुरू (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा में उस समय हुई जब वह ड्यूटी के दौरान अचानक कुर्सी से गिर पड़े।

मृतक बलौदा बाजार जिले के निवासी थे और प्रगति नगर कॉलोनी, दीपका में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी मौत से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।