Thursday, July 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ Congress Candidates List: देर शाम होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति, छत्तीसगढ़...

Congress Candidates List: देर शाम होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति, छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर हो सकता है प्रत्याशी का ऐलान

232

नई दिल्ली/रायपुर। Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक आज देर शाम दिल्ली में होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भी संभावना जताई है कि कांग्रेस की दूसरी सूची देर शाम सोमवार तक आ सकती है।

 

 

Congress Candidates List: बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पहली सूची में छह प्रत्याशी पहले ही घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस के जिन पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की जा सकी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की सीट बस्तर भी बची है। इसके अलावा सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ व कांकेर से भी प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।