Thursday, April 16, 2026
Home देश ब्रेकिंगः भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा के नेता को आया...

ब्रेकिंगः भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा के नेता को आया अटैक, अस्पताल पहुंचे से पहले मौत

411

Congress Seva Dal, Krishna Kumar Pandey, Heart Attack, Death, Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi
नांदेड़। Bharat Jodo Yatra अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे का मंगलवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  भारत जोड़ो यात्रा में वह राष्ट्रीय तिरंगा पकड़े हुए दिग्विजय सिंह और अन्य लोगों के साथ चल रहे थे। इस दौरान उन्हें सीने में दर्द उठा और उन्होंने पास के एक अन्य कार्यकर्ता को तिरंगा पकड़ा दिया।

Bharat Jodo Yatra सीने में दर्द उठने के बाद वह गिर गए। उन्हें एम्बुलेंस से एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पांडे के बेटों से मुलाकात की, और नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पांडे का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर नागपुर में किया जाएगा।

Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी ने कहा, कृष्ण कुमार पांडे का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक गहरा दुख है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। उनके जीवन के अंतिम क्षण में उनके हाथ में तिरंगा था। देश के प्रति उनका समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। जयराम रमेश ने कहा कि केके के निधन के बाद यात्रा बिना किसी धूमधाम या नारेबाजी के आगे बढ़ी। शाम को भोपाला गांव में शोक सभा आयोजित की जाएगी।