Wednesday, March 11, 2026
Home कोरबा बरसाती नालों का पार्षद नरेंद्र ने किया दौरा, अधिकारियों से जल्द काम...

बरसाती नालों का पार्षद नरेंद्र ने किया दौरा, अधिकारियों से जल्द काम शुरु करने की मांग

223

वार्ड क्रमांक 16 के हसदेव नदी के तट पर आसपास बसे लोगों को होती है परेशानी

कोरबा। वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस पर पार्षद श्री देवांगन ने निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है की वार्ड 16 कोहड़िया के कुछ बस्ती हसदेव नदी के तट से लगे हुए हैं। निचली बस्ती होने के कारण बरसाती पानी के भराव होने की समस्या बढ़ जाती है। निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में जलभराव की संभावना बनी रहती है।
इस पर पार्षद श्री देवांगन ने तत्काल अवरुद्ध नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून सीजन में नियमित तौर पर सफाई के निर्देश दिए गए।

पार्षद श्री देवांगन ने बताया कि बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों से लोग परेशान हैं। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। अब तक निगम ने फॉगिंग मशीन से छिड़काव शुरु नहीं किया है। दरअसल निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी है। अब तक इसका मेंटेंस नहीं किया जा सका है। पार्षद ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।