Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorizedCrime: चाची को पाने की चाहत में चाचा का कत्ल, अवैध संबंध...

Crime: चाची को पाने की चाहत में चाचा का कत्ल, अवैध संबंध की लग गई भनक तो मार दी गोली

आगरा। Crime: हवस की आग इंसान को जानवर से भी बदतर बना देती है। ऐसा की एक मामला यूपी के आगरा में सामने आया, जहां अपनी सगी चाची को पाने के लिए भतीजे ने चाचा का बेहरमी से कत्ल कर डाला।

जानकारी के अनुसार आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा गांव में शटरिंग कारीगर सुमित बघेल की लाश खेत में मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया हत्या अवैध संबंध को छिपाने के लिए की गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगर, जगदीशपुरा निवासी सुमित बघेल शटरिंग का काम करता था। मृतक के बड़े भाई राजू बघेल ने बताया कि सुमित रात में शटरिंग लगाने जाता था। तड़के पांच बजे तक आ जाता था।

मृतक रात नौ बजे घर से काम पर जाने की कहकर बाइक से निकला था। उसने बताया था कि ठेकेदार ने बुलाया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में साइट पर काम लगा है। वह टिफिन लेकर निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया।

0.गोली मारकर हत्या की आशंका

तड़के तकरीबन छह बजे पत्नी राधा ने फोन मिलाया। मगर, स्विच ऑफ आया। इस पर उन्होंने सोचा कि देर तक रुक गया होगा। उधर, गांव अकबरा में खेत में सुमित का शव मिला। उसके सिर में निशान था। शराब की बोतल और तीन गिलास मिले। घटनास्थल पर संघर्ष के भी निशान थे। गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई।

मृतक की पहचान होने पर सुबह नौ बजे परिजन को जानकारी दी गई। इस पर परिजन पहुंच गए। उसकी बाइक और मोबाइल नहीं मिला, जबकि उसका पर्स रखा हुआ था

0.पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल तक खुला हत्या का मामला

सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि परिजन ने दो साथियों पर हत्या का शक जताया था। दोनों की तलाश की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई। मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाली गई। इसके बाद फरह के रहने वाले सुनील को पकड़ लिया। आखिरी बार सुमित की सुनील से बात हुई थी। देर रात उसे पकड़ लिया। सुनील मृतक सुमित का रिश्ते में भतीजा लगता है।

0. शराब पिलाने के बहाने ले गया और कर डाली हत्या

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुमित के घर पर सुनील का आना जाना था। वह घर में परिवार के लोगों से बात करता था। सुमित को शक था कि वह पत्नी से बात करता है। इस पर उससे घर के आने के लिए मना किया था। सुनील ने उसे घटना वाली रात को फोन करके सुमित को सिकंदरा बुलाया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो शराब पिलाने के बहाने मृतक को अकबरा गांव ले गया। वहां शराब पीने के दौरान सुमित के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments