Thursday, October 29, 2026
Home क्राइम Crime News : टॉयलेट के कमोड में नवजात शिशु का शव…इंसानियत को...

Crime News : टॉयलेट के कमोड में नवजात शिशु का शव…इंसानियत को शर्मसार करने वाला VIDEO

609

जशपुर। Crime News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। किसी निर्दयी ने एक नवजात शिशु को कमोड (टॉयलेट) में डालकर फरार हो गया है। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, जिला अस्पताल में एक नवजात बच्चे का शव मिला है. जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात के शव को सिर के बल टॉयलेट के कमोड में रख दिया गया था। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल बताया जा रहा है कि किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा यहां बच्चे के शव को रखा गया है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।

जिला चिकित्सा अधिकारी रंजित टोप्पो ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि नवजात का शव टॉयलेट कमोड में कहां से आया। अभी कुछ भी नहीं कह सकते हैं।