Friday, August 14, 2026
Home Breaking CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी: आज से आवेदन शुरू, 10 जून...

CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी: आज से आवेदन शुरू, 10 जून लास्ट डेट

49

*10 जून लास्ट डेट; इस बार अभ्यर्थी नहीं चुन पाएंगे परीक्षा शहर, 6 सितंबर को होगा एग्जाम*

The Duniyadari: Raipur-  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन सोमवार को जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया आज 11 मई से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होगी।

इस बार CTET में बड़ा बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी अपने पसंद का परीक्षा शहर नहीं चुन पाएंगे। शहर का आवंटन रेंडम बेसिस पर होगा। आवेदन पोर्टल पर शहर चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा और बाद में शहर बदलने का अनुरोध भी स्वीकार नहीं होगा।

आवेदन में सुधार के लिए 15 जून से 18 जून तक का समय दिया गया है। अगर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रही तो परीक्षा 5 सितंबर को भी कराई जा सकती है। रिजल्ट अक्टूबर के अंत तक जारी होने की संभावना है।

अभ्यर्थी केवल CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in या CBSE की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के जरिए ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।