Thursday, September 24, 2026
Home Breaking युवक का शव खेत में मिलने से हडकंप, पुलिस पर प्रताड़ना का...

युवक का शव खेत में मिलने से हडकंप, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

300

बलौदाबाजार– भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए लाए गए युवक का शव खेत में मिलने से हडकंप मच गया. परिजन व ग्रामीण पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं.

मृतक के पिता माधव प्रसाद का आरोप है कि दो पुलिस वाले उसके घर आये थे, और उसके लड़के से पूछताछ करते हुए पैसा तैयार रखने कहा था, पर उसे कब उठाकर ले गये यह पता नहीं चला. आज उसके मौत की जानकारी मिली है. उसे यह भी नहीं पता कि पुलिस उससे किस घटना के संबंध में ले गयी थी.

घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने बताया कि लुकेश्वर जायसवाल को ग्राम दतरेंगी में एक घटना के संबंध में पूछताछ के लिए थाना लाया गया था.

पूछताछ के दौरान वह भाग गया, जिसकी खोजबीन की जा रही थी. आज उसका शव दतरेंगी के खेत में मिला है. पुलिस जांच कर रही है और यदि इस घटना में पुलिस दोषी पाई जाती है, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.