Tuesday, March 10, 2026
Home दुर्घटना Death of 3 : मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्रक में...

Death of 3 : मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्रक में भीषण टक्कर, मरीज सहित तीन की मौत, 1 की हालत गंभीर

480

कोंडागांव। Death of 3 : कोंडगांव से एक भीषण हादसे की खबर है। मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मिनी एंबुलेंस को बोरिंग करने वाली ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना हाड़ीगांव की बतायी जा रही है। घटना के वक्त एंबुलेंस पर चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकती है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक जगदलपुर से माकड़ी की तरफ एंबुलेंस जा रही थी, इसी दौरान बोरिंग करने वाले ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।