Monday, March 16, 2026
Home सामाजिक DEO को TET परीक्षा हाल में नकल कराने की शिकायत… पढ़े क्या...

DEO को TET परीक्षा हाल में नकल कराने की शिकायत… पढ़े क्या पूरा मामला…

536

रायगढ़। टीईटी के परीक्षा में ड्यूटी कर रही शिक्षिका पर नकल कराने का आरोप लगा हैं। इसकी लिखित शिकायत एक परीक्षार्थी ने जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को किया हैं।

 

बता दें कि 18 सितंबर को हुए टीईटी के परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नंदेली में आयोजित परीक्षा में शिक्षक और शिक्षिका पर नकल कराने का आरोप लगाते हुए डीईओ से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने डीईओ को दिए पत्र में लिखा है कि परीक्षा केंद्र में बैठे दो छात्रों को नकल लाकर शिक्षक और शिक्षिका देते थे। विरोध करने पर छात्रा ने नकल को छुपाते हुए उल्टा हल्ला करना शुरू कर दिया और उनके सहयोग के लिए परीक्षा केंद्र के टीचर साथ खड़े हो गए। उन्होंने कहा परीक्षा में हो रहे नकल को रोकने पर उल्टा शिक्षकों ने धमकी दी है। उन्होंने नकल प्रकरण की जांच करने की मांग करते हुए दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।