Tuesday, April 28, 2026
Home Breaking DEO सस्पेंड: प्रश्नपत्र विवाद और लापरवाही पर गिरी गाज

DEO सस्पेंड: प्रश्नपत्र विवाद और लापरवाही पर गिरी गाज

9

The Duniyadari: महासमुंद में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ परीक्षा से जुड़े विवाद, कामकाज में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ियों जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे।

दरअसल, जनवरी 2026 में चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। प्रश्नपत्र में एक आपत्तिजनक सवाल शामिल था, जिसमें कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम दिया गया था। इस मामले ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया और व्यापक विरोध देखने को मिला।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसे वितरित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी, लेकिन पूरी प्रक्रिया में गंभीर चूक हुई। इसे विभाग ने बड़ी लापरवाही मानते हुए सख्त रुख अपनाया।

शासन ने इस मामले को आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी को नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय रायपुर संभाग में निर्धारित किया गया है।

इधर, विभागीय कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए उप संचालक बी.एल. देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन ने इस घटना को विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला मानते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।