Saturday, July 27, 2024
Homeदेशदिल-विल प्‍यार-व्‍यार मैं क्या जानूं रे! पुलिस वैन में घुसा लंगूर, सोशल...

दिल-विल प्‍यार-व्‍यार मैं क्या जानूं रे! पुलिस वैन में घुसा लंगूर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

पटना: गाड़ी में बैठी महिला सिपाहियों के साथ एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है। कभी बाल खींचता है तो कभी पकड़ने की कोशिश करता है। महिला सिपाही उससे बार बचने की कोशिश करती दिख रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे लंगूर की छेड़खानी बता रहे हैं तो कई लोग मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल से दर्जनों बार इस वीडियो को अपलोड किया गया है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल में दिख रहा है कि एक बंदर पुलिस की गाड़ी में घुसा हुआ है। गाड़ी के अंदर दो महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है। आसपास मौजूद लोग लंगूर की हरकत को देखकर हंस रहे हैं। जबकि महिला सिपाही डरी हुई हैं। गाड़ी में सिपाहियों के हथियार भी रखे हुए हैं। बंदर कभी महिला सिपाहियों को पकड़ता है तो कभी बाल नोंचता है।

गाड़ी में कोलाहल मचाता रहा लंगूर

इसमें एक महिला सिपाही को लंगूर कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा है। जबकि एक अन्य महिला सिपाही को कम। हालांकि, बीच-बीच में बंदर उसके तरफ भी घूम जाता है। गाड़ी के बाहर खड़े पुरुष पुलिसकर्मी हंस रहे हैं और बार-बार लंगूर के बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच करीब एक से डेढ़ मिनट तक लंगूर गाड़ी के भीतर कोलाहल मचाता रहा।

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

तभी साइड में बैठी महिला सिपाही गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकल जाती है। थोड़ी देर बाद लंगूर भी बाहर निकल जाता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो कहां का है साफ नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर इसे यूपी का तो कुछ बिहार का बता रहे हैं। इसके बाद कमेंट में जमकर मजे भी लिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments