DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा गिरफ्तार, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड

4

The Duniyadari: रायपुर, 24 फरवरी 2026। जिला खनिज न्यास (DMF) फंड से जुड़े अपराध क्रमांक 02/2024 की गहन जांच के बाद एजेंसी ने आरोपी अनिल टुटेजा को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों, अहम दस्तावेजों और संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर प्रारंभिक रूप से यह संकेत मिले हैं कि आरोपी ने DMF निधि से जुड़े विभिन्न कार्यों में कथित तौर पर अपने करीबी लोगों और संबद्ध फर्मों को लाभ पहुंचाने में भूमिका निभाई। आरोप है कि कमीशन या अन्य प्रतिफल लेकर कार्यों का आवंटन और स्वीकृति सुनिश्चित कराई जाती थी।

विवेचना में यह भी सामने आया है कि रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से अलग-अलग जिलों में फर्मों को DMF मद के कार्य दिलाने का एक नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, शासकीय धन के संभावित दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराधों के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिले हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड मंजूर की है। मामले की जांच आगे भी जारी है और एजेंसी अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।