Monday, March 23, 2026
Home क्राइम Double murder in the Capital : युवक ने मां-भाई को उतारा मौत...

Double murder in the Capital : युवक ने मां-भाई को उतारा मौत के घाट, बहन की हालत नाजुक

392

रायपुर। Double murder in the Capital : राजधानी रायपुर से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर आ रहीहै। युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या कर दी है। राजधानी में हुए इस डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। घटना रायपुर के सरोरा की बतायी जा रही है। आरोपी का नाम राजकुमार साहू है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक परिवारिक विवाद की वजह से इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजकुमार साहू के पिता ने दो शादियां की थी। आरोपी का आपनी सौतेली मां और भाई से विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी इस मामले में विवाद हुआ था। जिसके बाद आज आरोपी ने घर में खूनी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने घर में घुसकर सैतेली मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया। इस हमले में मां और भाई की मौत हो गयी।

इधर, हमले में बहन की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।