Monday, March 23, 2026
Home क्राइम Dowry Case : बेटी ने चलती ट्रेन के आगे लगाई छलांग, पिता...

Dowry Case : बेटी ने चलती ट्रेन के आगे लगाई छलांग, पिता ने पिया जहर, दोनों की मौत

413

भोपाल। Dowry Case : राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इधर बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई है.

खुदकुशी से पहले महिला ने 7 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमे उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वर्ष 2019 में भिंड के अटेर निवासी किरण शुक्ला की शादी भोपाल के छोला निवासी आशीष द्विवेदी से हुई थी और उसके बाद से ही दहेज के लिए लगातार मृतिका किरण द्विवेदी को उसके ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था.

जिसके बाद आज रविवार की सुबह तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने मृतिका किरण द्विवेदी ने भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर कूदकर आत्महत्या की है. मृतिका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, सुसाइड नोट में दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का जिक्र किया गया है. इधर बेटी ने सुसाइड किया और उधर उसके पिता जयस शुक्ला ने जहर पीकर जान दे दी है. पूरे मामले में जीआरपी पुलिस जांच में जुट गई है.