Tuesday, March 10, 2026
Home देश Earthquake in Nepal: 24 घंटों में 4 बार थर्राया, 6 की मौत,...

Earthquake in Nepal: 24 घंटों में 4 बार थर्राया, 6 की मौत, देखें तबाही की तस्वीरें

310
काठमांडू/नई दिल्ली। Earthquake in Nepal : बीती रात से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से नेपाल और भारत में दहशत है। नेपाल में भारी तबाही की आशंका है। यहां नुकसान का जायजा लेने के लिए सेना को उतारा गया है।
naidunia
भूकंप का केंद्र नेपाल रहा जहां 6.3 तीव्रता (Earthquake in Nepal) मापी गई है। एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीती रात दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटका महसूस किए गए। गनिमत है कि भारत में अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
naidunia
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनएससी) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में तीन झटके (2 भूकंप और 1 आफ्टरशॉक) महसूस किए गए। तीसरा झटके के बाद एक मकान गिर गया और 6 लोगों की जान चली गई। 5.7 तीव्रता का पहला भूकंप मंगलवार को रात 9:07 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया।
naidunia
इसके बाद दूसरा भूकंप रात 9:56 बजे (स्थानीय समय) पर 4.1 तीव्रता का था। पूरबीचौकी गांव के प्रधान राम प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को (स्थानीय समय) करीब 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का तीसरा जोरदार झटका (Earthquake in Nepal) लगा।
naidunia