Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ EOW की बड़ी कार्रवाई, 16 अचल संपत्तियां कुर्क

EOW की बड़ी कार्रवाई, 16 अचल संपत्तियां कुर्क

75

The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम कदम उठाते हुए ACB-EOW ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विशेष न्यायालय के आदेश पर सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ रुपये की 16 अचल संपत्तियों को अंतरिम कुर्क किया गया है।

सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि उन्होंने करीब 47 करोड़ की 45 संपत्तियां अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम से खरीदी थीं। इनमें से लगभग 39 करोड़ की 29 संपत्तियां पहले ही ED द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं। अब शेष 8 करोड़ की संपत्तियों पर भी कुर्की की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

ACB-EOW ने भ्रष्ट तरीकों से संपत्ति अर्जित करने के ठोस सबूत मिलने के बाद जून 2025 में विशेष न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद 22 सितंबर को कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया।

यह राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की पहली बड़ी कुर्की कार्रवाई है, जिसे शासन के भ्रष्टाचार रोकथाम अभियान की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में अन्य लोकसेवकों के विरुद्ध भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।